Site icon Buziness Bytes Hindi

100 गायक – वन नेशन, वन वॉइस

100 गायक – वन नेशन, वन वॉइस

भारत के प्रति स्नेह और पीएम केयर्स के लिए कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान जताने के लिए भारतीय सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (ISRA) की एक पहल

सुश्री लता मंगेशकर जी के आशीर्वाद से, ISRA के 100 गायक वन नेशन, वन वॉइस में एक साथ आएंगे – जो कोरोना योद्धाओं को समर्पित और पीएम केयर्स की सहायता में होगा । वन नेशन, वन वॉइस में 14 भाषाओं में 100 कलाकार गाएंगे । यह गीत अब तक का इस तरह से गाया गया सबसे बड़ा गीत होगा।

महान गायिका श्रीमती आशा भोसले ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “गायक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हमेशा अपने संगीत के माध्यम से जनता की भावनाओं को व्यक्त किया है । इस प्रकार, इस अवसर पर जब हम सभी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में वन नेशन के रूप में कोरोना के ख़िलाफ लड़ रहे हैं, तो ISRA के तहत देश के 100 गायकों ने राष्ट्र के प्रति एक वॉइस में अपना प्रेम व्यक्त किया और इस गीत को समर्पित किया है । उन्होंने आगे कहा, “3 मई 2020 को ISRA की ओर से लता मंगेशकर जी द्वारा ये गीत देश को समर्पित किया जाएगा।”

इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में इतने कलाकार कभी एक साथ नहीं आए और इस बार भी वो एक विशेष उद्देश्य के लिए एक साथ आए हैं । 14 अलग-अलग भाषाओं के गायन में दिग्गज गायक आशा भोसले, अनूप जलोटा, अलका याग्निक, हरिहरन, कैलाश खेर, कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानू, महालक्ष्मी अय्यर, मनो, पंकज उधास, एसपी बालसुब्रमण्यम, शान, सोनू निगम, सुदेश भोसले, सुरेश वाडेकर, शैलेंद्र सिंह, श्रीनिवास, तलत अजीज, उदित नारायण, शंकर महादेवन, जसबीर जस्सी समेत 80 और अन्य कलाकार हैं । गायकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए, ISRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संजय टंडन ने कहा, “पीएम केयर्स की सहायता में वन नेशन, वन वॉइस, ISRA का एक समर्पण है जहाँ 100 कलाकार कोरोना वायरस के ख़िलाफ इस लड़ाई में सबसे आगे लड़ रहे सभी कोरोना वॉरियर्स और घर पर रहकर लॉकडाउन का समर्थन कर रहे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे”

यह गाना 3 मई से 100 से अधिक प्लेटफार्मों पर जारी किया जाएगा, इसमें टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया, एप्लिकेशन, ओटीटी, वीओडी, आईएसपी, डीटीएच और सीआरबीटी शामिल हैं ।

इस मौके पर XP&D Be.Live के श्री सुकृत सिंह ने कहा,” वन नेशन, वन वॉइस” सिर्फ़ एक गाना नहीं है, यह एक राष्ट्रीय आंदोलन है – हमारे पास लॉन्च का समर्थन करने वाले 100 से अधिक प्रसारण, सामाजिक, प्रवर्धन और तकनीकी मंच हैं “

इस गाने के पीछे सोनू निगम, श्रीनिवास और संजय टंडन की ही प्रेरणा है । इस गाने के बारे में बात करते हुए बेहद प्रतिभाशाली सोनू निगम ने कहा, “यह हमारी सरकार और उनके प्रयास के लिए एक सामूहिक आभार है और हमारी सरकार और पूरे चिकित्सा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो वैश्विक संकट के इस समय में एक साथ काम कर रहे हैं । उनके लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले 100 गायकों का एकता और प्रेम का अभूतपूर्व प्रदर्शन है ।”

अपने सहयोग पर बात करते हुए श्रीनिवास ने कहा की, “कलाकारों के रूप में, ये हमारा अपने विनम्र तरीके से योगदान करने का समय है। ISRA इस देश में गायकों का घर होने के नाते, हमने 100 आवाज़ों में एक साथ एक गीत तैयार किया है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। ये गीत देश के दिलों की धड़कन जगाने और देश के साथ अपनी एकजुटता दर्शाने के लिए है। जिसमें राष्ट्र के लिए सौ स्वर एक साथ गाएंगे।”

इस गाने को जो बात और भी आकर्षक बनाती है वो ये है कि इस गीत को लॉकडाउन होने की वजह से हर कलाकार ने अपने घर से ही रिकॉर्ड किया है ।

इस पहल के बारे में बात करते हुए मूविंग पिक्सल्स के क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष बरडिया कहते हैं, “ऑडियो और वीडियो की होम रिकॉर्डिंग के साथ काम करना एक अलग ही प्रकार की चुनौती है । ईमानदार प्रयास से जो रिजल्ट मिल सकता है किसी पैकेजिंग से वैसा रिजल्ट नहीं मिल सकता, इसलिये इस गीत का फाइनल आउट्कम इतना शानदार है । ये गीत डिजिटल युग के लिए बना है और इसका आनंद टीवी, रेडियो, डिवाइसेस और कॉलर रिंग टोन पर लिया जा सकता है।”

यह गीत 14 भाषाओं में है जिसमें हिंदी • बंगाली • मराठी • गुजराती • तमिल • तेलुगू • कन्नड़ • मलयालम • भोजपुरी • असमी • कश्मीरी • सिंधी • राजस्थानी • ओडिया शामिल हैं।

Exit mobile version