Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Bazaar Live: शेयर बाजार में खुलते ही 100 अंक की गिरावट, निफ्टी में 9 अंकों की तेजी

Stock market: Flat closing after ups and downs on the first day of the new year

#image_title

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुक्रवार को हरे निशान पर खुला। लेकिन खुलने के कुछ देर बाद ही इसमें सौ अंकों की गिरावट आ गई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरूआत में सेंसेक्स 86 अंक मजबूत के साथ खुला। आज सेंसेक्स 60045 खुला और निफ्टी 9 अंकों की मजबूती के साथ 17867 अंकों पर खुला। बैंक की निफ्टी 90 अंक मजबूत होकर 42171 अंकों के लेवल पर खुला है। आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार सत्र में ही बाजार पर दबाव बना और यह 200 अंकों तक गिर गया।

दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी होने के बाद एचसीएल शेयरों में 1.5 प्रतिशत की कमजोरी दिखाई दी है। टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में अभी तेजी बनी हुई है। आज शुक्रवार के कारोबारी सेशन में रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। आज रुपया 81.2600 के स्तर पर खुला। इससे पिछले कारोबार में रुपया करीब 81.5500 के लेवल पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 273.21 अंक गिरकर 59,684.82 पर जबकि निफ्टी 69.75 अंक टूटकर 17,788.45 अंकों के लेवल पर इस समय कारोबार करता दिखाई दे रहा है।

Exit mobile version