Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire: इराक में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से लगी आग, 100 लोगों की मौत

t2701 3

Fire news: इराक के हमदानिया में एक शादी समारोह के दौरान हुई आतिशबाजी में लगी आग में झुलसकर 100 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 200 से अधिक घायल हैं। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में आतिशबाजी जलाई जा रही थी। जिससे हॉल में आग लग गई। जिस समय हाल में आग लगी उस दौरान करीब 400 लोग मौजूद थे। आग लगने से हाल में भगदड़ मच गई।

200 लोग झुलसकर घायल

उत्तरी इराक के हमदानिया शहर में शादी समारोह के दौरान आग लगने से 100 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 200 लोग झुलसकर घायल हो गए। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है।

आग की इस घटना में घायल लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग इक्टठा हो रहे थे। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए देखा गया।

आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया

नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी है। इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया था। जिससे हॉल में आग लग गई। इराक में निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर अनदेखी की जाती है। जिस वजह से यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती है। जिसमें लोगों की जान जाती है।

Exit mobile version