आंदोलन के 100 दिन: किसानों ने जाम किया केएमपी एक्सप्रेसवे

फीचर्डआंदोलन के 100 दिन: किसानों ने जाम किया केएमपी एक्सप्रेसवे

Date:


आंदोलन के 100 दिन: किसानों ने जाम किया केएमपी एक्सप्रेसवे

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसान केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने जाम लगा दिया है।

सरकार को जगाने का यही रास्ता
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने आज कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को जाम करने पर कहा, “सोई सरकार को जगाने का हमारे पास यही रास्ता बचा है। दिल्ली के चारों तरफ जो बॉर्डर हैं उन्हें हमें सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जाम करेंगे। ये अहिंसक होगा।”

आंदोलन के 100 दिन पूरे
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसान केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे को 5 घंटे तक जाम करेंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच जाम किया जाएगा। इसके साथ ही किसान, आंदोलन के 100 दिन पूरे होने को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन
किसान डासना, दुहाई, बागपत, दादरी, ग्रेटर नोएडा पर किसान चक्का जाम करेंगे। किसान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...