राम मंदिर निर्माण के लिए दो दिन में मिला सौ करोड़ रूपये का सहयोग

उत्तर प्रदेशराम मंदिर निर्माण के लिए दो दिन में मिला सौ करोड़ रूपये...

Date:


राम मंदिर निर्माण के लिए दो दिन में मिला सौ करोड़ रूपये का सहयोग

नई दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने रविवार को कहा कि, “मंदिर निर्माण को लेकर सिर्फ दो दिन में 100 करोड़ रुपए का दान मिल चुका है। इसका डेटा अभी तक मुख्यालय में नहीं पहुंचा है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं से यह रिपोर्ट मिली है।” मात्र दो दिनों में इतनी बड़ी राशी चंदे से प्राप्त होने से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि लोगों में राम मंदिर निर्माण के लिए कितना उत्साह है।

चल रहा है जन संपर्क और योगदान अभियान
ज्ञात हो कि, राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद देश में जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत मंदिर निर्माण के लिए जनता एक रुपए से लेकर जितना चाहे उतना दान दे सकती है। 15 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में देश के 65 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

राष्ट्रपति ने दान देकर शुरू किया अभियान
इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख रुपए दान देकर शुरू की। इसी के साथ उपराष्ट्रपति वैंकैय्या नायडू ने भी पांच लाख रुपए मंदिर निर्माण के लिए दान किया। इसी के साथ देश के कई बड़े लोगों और नेताओं ने भी अपना योगदान मंदिर निर्माण में दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...