Site icon Buziness Bytes Hindi

10 टीमों का हो सकता है आईपीएल, मई के महीने में होगी नीलामी!


10 टीमों का हो सकता है आईपीएल,  मई के महीने में होगी नीलामी!

नयी दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2022 से 10 टीमें भाग लेंगी जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सत्र (2021) के अंतिम चरण के दौरान मई के महीने में नीलामी करने का फैसला किया है।

अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को साल की शुरुआत में आईपीएल संचालन समिति द्वारा अनुमोदित विभिन्न नीतिगत निर्णयों पर विचार के लिए शनिवार को एक बैठक की।

सूत्रों के अनुसार ‘‘ अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इस वर्ष मई के महीने तक नयी फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी विभिन्न चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है।

Exit mobile version