आगरा सेंट्रल जेल के 10 क़ैदी कोरोना पॉजिटिव निकले

उत्तर प्रदेशआगरा सेंट्रल जेल के 10 क़ैदी कोरोना पॉजिटिव निकले

Date:


आगरा सेंट्रल जेल के 10 क़ैदी कोरोना पॉजिटिव निकले

आगरा: कोरोना वायरस का कहर आगरा में लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच जेल के 10 कैदियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 6 मई को कोरोना पॉजिटिव एक कैदी के संपर्क में आने के बाद सभी 10 कैदियों में कोरोना का संक्रमण मिला है।

उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने बताया, “आगरा सेंट्रल जेल के एक कैदी का 6 मई को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। अब 10 अन्य कैदी, जो उसके करीबी संपर्क में थे, सकारात्मक पाए गए हैं। उनके बैरक के 98-102 अन्य कैदियों की भी बीमारी का परीक्षण किया जाएगा।”

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब तक 3664 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 82 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि उत्तर प्रदेश में 1873 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related