- कुल 196 कोरोना पेंशेंट हो गए हैं.
मेरठ में कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है. गुरुवार को दस और कोरोना संक्रमितों का पता चलने से हड़कंप मच गया है. कुल 196 कोरोना पेंशेंट हो गए हैं. जैदी फर्म से फिर चार नए मरीज मिले है.एक मरीज पूर्वा अब्दुल वाली गली, एक रजबन, एक शाहपीर गेट, एक साबुन गोदाम, एक महिला रविंद्रपुरी और एक मरीज दौराला में पल्हेड़ा का है. बताया जा रहा है कि ये सभी पुराने मरीजों के संपर्क में आ गए थे.
56 कोरोना पेशेंट हुए डिस्चार्ज
मेरठ में अब तक 56 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. बाकी सभी मरीजों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.तीन नए हॉटस्पॉट खता रोड मंडी वाली गली, रविंद्र पुरी और देवपुरी रेलवे रोड को नया हॉटस्पॉट बुधवार को बना दिया गया था. इन्हें मिलाकर मेरठ में कुल 43 हॉटस्पॉट हो गए हैं.
दो डॉक्टर समेत 75 लोग क्वारंटीन
मेरठ में सदर रविंद्रपुरी के राजेश कुमार की कोरोना से मौत के बाद दो डॉक्टर सहित 75 लोगों को क्वारंटीन किया गया था. दो डॉक्टर, राजेश की पत्नी, दो बेटियों और बेटे सहित 75 लोगों को फिलहाल क्वारंटीन किया गया है. एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रविंद्र पुरी में लगी हुई है. रविंद्रपुरी को पूरी तरह से सील कर दिया गया.

