मेरठ में बुधवार रात को 10 पॉजिटिव केस मिले है. एक केस सुबह मिला था. मेरठ में अब तक 187 संक्रमित मिल चुके हैं. कानपुर में इलाज करा रहे मेरठ के मरीज को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 188 हो जाएगी. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आनंद हॉस्पिटल में इलाज करा रहे बुलेट से घायल व्यक्ति के संपर्क में आने से यह 8 लोग संक्रमित हो गए हैं.जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मेरठ को कंटोंनमेंट जोन घोषित करने के साथ पहले की सारी पाबंदी रखने और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हुए हैं.
सब्जी कारोबारी था मृतक
सदर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी का रहने वाला 54 वर्षीय एक शख्स सब्जी कारोबारी था. 4 मई को हालत खराब होने पर उसे मेडिकल अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि मरीज को खांसी और बुखार की समस्या के कारण भर्ती कराया गया था, उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी.
दोपहर आई पॉजिटिव रिपोर्ट
सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे आक्सीजन दी गई. लेकिन मंगलवार रात करीब 12 बजे उसकी हालत और अधिक खराब होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया. डॉक्टरों ने सभी जरूरी इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. रात करीब पौने दो बजे उसकी मौत हो गई. उसके सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आयी है.मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कराया जाएगा.
टोटल-187
डेथ- 9
बुधवार को मिले केस- 11
लोकेशन
देवपुरी से 1 केस
शास्त्री नगर से 1 केस
जैदी फर्म से 8 केस

