Site icon Buziness Bytes Hindi

10 लाख नौकरी, बेरोज़गारों को भत्ता, राजद ने जारी किया मेनिफेस्टो


10 लाख नौकरी, बेरोज़गारों को भत्ता, राजद ने जारी किया मेनिफेस्टो

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया है ।घोषणा पत्र को तेजस्वी यादव ने कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पटना में जारी किया।

RJD के इस घोषणा पत्र में लोगों से ख़ास कर बेरोजगारों से कई वादे किए गए हैं। जहाँ RJD ने इस बार भी 10 लाख नौकरी देने के अपने पुराने बयान को दोहराया है। वहीं अब इसके साथ बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अब सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए बिहार के युवाओं को आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। घोषणापत्र के अनुसार सरकारी नौकरी में बिहार के युवाओं को ज्यादा तरजीह देने के लिए राज्य सरकार डोमिसाइल पॉलिसी भी लाएगी और सरकारी नौकरियों के 85 % पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित भी रहेगा। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा भी इसमें की गयी है

इसके अलावा RJD ने अन्य जो वादे किये हैं वह इस तरह हैं :

Exit mobile version