Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi Gurugram Highway Traffic: दिल्ली गुरुग्राम हाइवे पर 10 किमी लंबा जाम,दिल्ली जाने से पहले जान ले हालात

Delhi Gurugram Highway Traffic

#image_title

नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर इस समय वाहनों की भारी भीड़ है। अधिकांश बाजारों से सटी मुख्य सड़कों पर खरीददारी करने वाले लोगों के कारण जाम लगा हुआ है। एनसीआर के गुरुग्राम में वाहनों के पहिए कई घंटों से थमे हुए हैं। सिरहौल बॉर्डर से सिग्नेचर टावर तक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर करीब 10 किलोमीटर लगा लंबा जाम लगा हुआ है। ऐसे में लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। कुछ वाहनों का तो पेट्रोल या डीजल ही खत्म हो गया ​है। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई।
आज शुक्रवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट,आइटीओ चौराहा, मजनूं का टीला, यमुना बाजार, अक्षरधाम,शास्त्री पार्क, पीरागढ़ी चौक, एनएच-9, वेलकम चौक,आजादपुर चौक, मधुबन चौक, सिग्नेचर ब्रिज, द्वारका चौक, राजा गार्डन चौक, आली गांव, दयाराम चौक, बदरपुर, खजूरी चौक सहित दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भीषण जाम लगा हुआ है। लोगों को दस मिनट की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। ऐसा ही हाल दिल्ली—गुरुग्राम हाइवे और दिल्ली—गाजियाबाद रोड का है। दिल्ली हापुड हाइवे पर भी करीब 8 किमी लंबा जाम लगा हुआ है।

डीटीसी की बसों में बैठे लोग घंटों जाम में फंसने की वजह से बसों से उतर पैदल चलने को मजबूर हुए। करोल बाग में भीषण जाम के कारण लोग परेशान हैं। देरी के कारण मजबूर होकर दो पहिया वाहन चालक फुटपाथ पर चलने को मजबूर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद बाजारों में इस साल लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिवाली के त्योहार की खरीददारी को लेकर सबसे अधिक भीड़ लाजपत नगर बाजार में देखने को मिली। यहां बाजार की भीड़ की लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि खरीदारी करने वाले लोगों से मास्क पहनकर आने की अपील की गई है। लेकिन दिवाली की खरीदारी को लेकर भीड़ के आगे कोई नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।

Exit mobile version