Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida Latest News: रेव पार्टी में हंगामा करते पांच अफ्रीकी महिलाओं सहित दस विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन एक सोसाइटी में रेव पार्टी कर रहे नाइजीरिया की पाँच महिलाओं और पांच पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने मौके से 310 ग्राम गांजा और 217 कैन बियर और 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इन सबके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है।

Read also: Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स से नाइजीरिया में पहली मौत,भारत में अलर्ट

गिरफ्तारी सभी लोग नाइजीरिया के निवासी है। जिन्हें थाना दादरी पुलिस ने गाँव मथुरापुर स्थित ओमीक्रोन-1 सोसायटी के फ्लैट में रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा करने की सूचना पर छापा मारकर गिरफ्तार किया। एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने जानकारी दी है कि सूचना पर दादरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक रिहायशी मकान में पार्टी चल रही थी।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: आप बनी भाजपा की बी पार्टी अब होगा गुजरात मे बड़ा खेला

रेव पार्टी में मादक पदार्थ का सेवन किया जा रहा था। पूछताछ पर लोगों ने अवैध रूप से पार्टी का आयोजन करने की बात स्वीकारी। बरामद सामान का सेवन करना स्वीकार किया। मौके से अफ्रीकी मूल नाइजीरिया की पांच महिलाओं सहित दस नागरिकों को हिरासत में लिया है। एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि जब कमरों की तलाशी ली गई तो पुलिस ने मौके से 310 ग्राम गांजा के अलावा 217 कैन बियर और 17 बोतल व्हिस्की बरामद की है। इनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version