वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों को हुआ कोरोना

स्पोर्ट्सवानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों को हुआ कोरोना

Date:


वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों को हुआ कोरोना

मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी तथा वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों और प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े छह सदस्यों के इस घातक वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी है. उसे 10 से 25 अप्रैल के बीच मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के आयोजन की उम्मीद है.

कोरोवा वायरस की स्थिति यदि नियंत्रण से बाहर चली जाती है, तो फिर इंदौर और हैदराबाद को आईपीएल के ‘स्टैंड बाई’ स्थान के रूप में रखा गया है. मुंबई को इस धनाढ्य लीग के 10 मैचों की मेजबानी करनी है.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 47000 मामले दर्ज किए गए और वहां संभावित लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है. इसके अलावा आयोजक वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने से भी चिंतित हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related