हर साल लगभग 10 करोड़ लोग हेपेटाइटिस ए से होते हैं संक्रमित

हेल्थहर साल लगभग 10 करोड़ लोग हेपेटाइटिस ए से होते हैं संक्रमित

Date:


हर साल लगभग 10 करोड़ लोग हेपेटाइटिस ए से होते हैं संक्रमित

हेपेटाइटिस A (Hepatitis) लीवर से जुड़ा एक संक्रमण है यह संक्रमण हेपेटाइटिस ए वायरस के कारण होता है इसमें व्यक्ति थोड़ा या गंभीर बीमार हो सकता है जिसका इलाज कुछ हफ्ते या कुछ महीने भी चल सकता है |

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि विश्व स्तर पर हर साल लगभग 10 करोड़ से अधिक लोग हेपेटाइटिस ए Hepatitis A का शिकार होते है, हालांकि इस तरह के लिवर का संक्रमण आम तौर पर बच्चों में मामूली माना जाता है, पर कुछ केसों में यह गंभीर भी हो सकता हैI बड़े बच्चों और वयस्कों में इस संक्रमण के लक्षण ज्यादा गंभीर व् चिंतनीय होते है | पीलिया इन लक्षणों मे से एक है यह लगभग 70% मामलों मे होता है |

एक अच्छी बात यह है की हेपेटाइटिस Hepatitis A संक्रमण ज़्यादा दिनों तक टिकने वाला संक्रमण नहीं है, पर अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकता है I जैसे कि लिवर का काम करना बंद कर देना कुछ मामलों में तो बात मौत तक भी पहुँच सकती है, हेपेटाइटिस ए का संक्रमण दुनिया भर में होता है, पर ज़्यादातर उन जगहों पर ज्यादा होता है जहां साफ सफाई नहीं होती है पीने का पानी दूषित होता है I देखा गया है कि हम इससे संक्रमित बच्चों पर ध्यान दे लेते है मगर वयस्कों पर नहीं दे पाते भाग दौड़ भरी इस जिंदगी मे वयस्क कहीं न कहीं किसी न किसी तौर पर गंदगी के संपर्क मे आ जाते है और अपने स्वास्थ्य के प्रति गैर जिम्मेदराना बर्ताव करते हैं |

Kutu Atta Benefits: जानें कुट्टु के आटे के गज़ब फायदे , वज़न कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

अगर आप हेपेटाइटिस ए वायरस से दूषित खाना खाते है और पानी पीते हैं, तो आप जल्द संक्रमित हो जाते हैं. यह इंसानों में एक दूसरे से तेजी से फ़ैलता है यह संक्रमण ज़्यादातर मुंह से फ़ैलता है या फिर यह तब फ़ैलता है, जब कोई गंदा पानी या खराब दूध पीता है या ऐसा खाना खाता है जिसमे सफ़ाई का ध्यान न दिया गया हो |

Skin care tips: जाने सदाबहार के फूलों से कैसे पाएं एवरग्रीन खूबसूरती

अगर आप अनजाने मे Hepatitis A से संक्रमित दूषित खाना खा लेते हैं, तो आपको हेपेटाइटिस ए होने का चांस बढ़ जाता है | संक्रमित व्यक्ति के द्वारा दरवाजा कुंडी छूना उसके बाद उसी चीज को आपके द्वारा छूना ऐसी तमाम चीज़े है जिनसे आपको सावधानी बरतनी होगी |

वैक्सीन की मिश्रित खुराक Covishield और Covaxin दोनों है असरदार

इन संकेतों और लक्षणों पर ध्यान जरूर दे

ज़रूरी नहीं है कि हर Infected Person में कोई लक्षण दिखे. लक्षण विकसित होने मे 2 से 4 हफ्तों का वक्त लगता है आमतौर पर जो लक्षण दिखाई देते हैं उनमे बुखार, उल्टी, स्लेटी रंग का मल, थकान, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, भूख कम लगना, मतली, पीलिया हैं कुछ विशेष मामलों मे 6 महीने तक भी लक्षण साफ नहीं दिखते है |

हेपेटाइटिस ए संक्रमण को रोकने के उपाय भी आसान है जिनमे कुछ इस प्रकार है:-

खाना अच्छी तरह से पकाएं. साफ पानी पीयें कच्चे मांस और घोंघा खाने से बचें, फलों सब्जियों को अच्छे से धोएं टीकाकरण भी हेपेटाइटिस ए से आपको बचाता है, घर के आसपास सफाई रखें, शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथों को अच्छे से रगड़कर साबुन से धोएं |

हेपेटाइटिस ए के लिए कोई खास उपचार नहीं है. इसलिए कुछ सुरक्षा के उपाय करने से ही इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है. टीकाकरण करवाने से आप हेपेटाइटिस ए के खतरे से बच सकते हैं | एक साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को हेपेटाइटिस ए का टीका आसानी से लगाया जा सकता हैI

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...