Site icon Buziness Bytes Hindi

1 साल लंबे इंतजार के बाद बनी यूपी बीजेपी की टीम


1 साल लंबे  इंतजार के बाद बनी यूपी बीजेपी की टीम

करीब 1 साल के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है. स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, जबकि 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं. इनके अलावा 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है.

प्रदेश उपाध्यक्ष का इन्हें मिला दायित्व

प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पदमसेन चौधरी, नीलम सोनकर,कमलावती सिंह, प्रकाश पाल,संतोष सिंह, देवेन्द्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल हैं.

ट्वीट कर दी जानकारी
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए अपने संकल्प व सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करेंगे

Exit mobile version