Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी के 08 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक भव्य रूप से मनाएंगे Ambedkar Jayanti, जानिये क्या हैं तैयारियां


यूपी के 08 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक भव्य रूप से मनाएंगे Ambedkar Jayanti, जानिये क्या हैं तैयारियां

लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti) की तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेश के 08 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने 14 अप्रैल को भव्य रूप से मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए 13 अप्रैल से बहुजन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बाबा साहब सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमतीनगर में किया जाएगा। आरक्षण समर्थकों ने ऐलान किया है कि सभी जनपदों में सुबह से ही बाबा साहब की जयन्ती पर भोजनदान, फलदान आदि का कार्यक्रम भी किया जाएगा। रविवार को आरक्षण समर्थकों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है और सभी को इसकी जानकारी दे दी है।

Read also: मप्र में भाजपा की बूथ की मजबूती की कवायद

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के संयोजक मण्डल की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बाबा साहब की जयन्ती की पूर्व संध्या से प्रारम्भ होकर 14 अप्रैल जयन्ती की शाम तक चलने वाले दो दिवसीय भव्य आयोजन पर विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश के सभी 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक अपने-अपने जनपदों में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वहीं राजधानी लखनऊ में पूर्व की भांति इस बार भी बाबा साहब डॉ. भीमराव सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर, लखनऊ में मेन गेट के सामने बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर सायं 5 बजे से बहुजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमें प्रसिद्ध बहुजन मिशन गायक अशोक बौद्ध की टीम अपना प्रस्तुतीकरण करेगी। 14 अप्रैल को बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सुबह से ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी आगन्तुकों को भोजन दान व फल वितरण व भीषण गर्मी को देखते हुए पानी का वितरण भी किया जायेगा।

Read also: 8 लाख आरक्षण समर्थक कर्मचारी प्रदेश में सपा और भाजपा को सबक सिखाएंगे , प्रमोशन में आरक्षण बिल पर बढ़ी नाराजगी

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, पी एम प्रभाकर, एसपी सिंह, आरपी केन, श्यामलाल, अनिल कुमार, अन्जनी कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, अजय कुमार, बनी सिंह, प्रेमचन्द्र, अशोक सोनकर, अजय चौधरी, प्रभु शंकर राव, श्रीनिवास राव, झब्बू राम, पी एन प्रसाद, अश्वनी कुमार ने कहा कि इस बार बाबा साहब की जयन्ती को भव्य बनाने के लिये सभी सरकारी विभागों में लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिससे सभी कार्मिक बाबा साहब की जयन्ती में सम्मिलित होकर उनके द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प ले सकें और पूरे प्रदेश में बहुजन कार्मिकों के लिये यह दिन बहुत महत्वपूर्ण व अहम है। इसलिये प्रदेश के समस्त 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों में बाबा साहब की जयन्ती को लेकर भारी उत्साह है।

Exit mobile version