Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंसेक्स फिर 72 हज़ार के पार

सेंसेक्स फिर 72 हज़ार के पार

घरेलू शेयर बाजार में आज भी तेज़ी का रुख रहा और सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 72000 के पार एकबार फिर बंद हुआ वहीँ निफ़्टी भी 21700 के महत्वपूर्ण स्तर के पार बंद होने में कामयाब रहा. आज भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्सों सेंसेक्स और निफ्टी में रैली रही है. सेंसेक्स करीब 178 अंक मजबूत हुआ है जबकि निफ्टी में 52 अंकों की तेज़ी रही. के पार निकल गया है. हालाँकि वैश्विक बाज़ारों में मिला जुला रुख रहा इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार में तेज़ी रही.

आज निफ्टी पर एफएमसीजी, मेटल, बैंक, फाइनेंशियल और फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. जबकि आटो, आईटी और रियल्टी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. हैवीवेट शेयरों में मिलजुला ट्रेंड रहा है. टॉप गेनर्स में AXISBANK, HCLTECH, TCS, LT, INFY, HINDUNILVR शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में KOTAKBANK, SUNPHARMA, NESTLEIND, JSWSTEEL, ASIANPAINT, NTPC शामिल हैं. सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा एक्शन में रहने वाले टॉप 5 शेयरों में HDFC, ICICI Bank, Kotak Mahindra, Infosys और Adani Ports शामिल रहे.

बाज़ार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी ऊपरी स्तर पर टिकने में कामयाब नहीं रहा और इंट्राडे में इसमें गिरावट देखने को मिली। नीचे की तरफ को 21630 – 21650 के आसपास काफी सपोर्ट मिला जिसकी वजह से कारोबार के अंत में ये 21700 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले हफ्ते निफ्टी 21500 – 21850 के दायरे में रहेगा। अगर ये 21500 के नीचे गया तो एक बड़ी सेलिंग देखी जा सकती है, फिलहाल तो बाजार में खरीदारी का मूड ही नज़र आ रहा है.

गुरूवार को अमेरिकी बाजारों पर दबाव देखने को मिली, Dow Jones Industrial में 10 अंकों की तेजी रही और यह 37440.34 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite करीब 82 अंक टूटकर 14510.30 के लेवल पर बंद हुआ, S&P 500 इंडेक्‍स में 16 अंकों की गिरावट रही और यह 4688.68 के लेवल पर बंद हुआ. अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4 प्रतिशत पहुंच चुकी है.

Exit mobile version