Site icon Buziness Bytes Hindi

Seema Haider: सीमा हैदर पाकिस्तान गई तो हो जाएगी हत्या? पति की पीएम मोदी से अपील

jl2109

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर की कहानी और उलझती जा रही है। एक तरफ जहां भारत सरकार उसको पाकिस्तान भिजवाने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर सीमा के पति सचिन मीणा ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। बता दें पाकिस्तानी सीमा हैदर अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास नोएडा पहुंची है। सीमा और सचिन से यूपी ATS पूछताछ कर चुकी है। एटीएस ने सीमा पर पाकिस्‍तानी जासूस होने का शक जताया था। लेकिन जांच एजेंसियों को ऐसे काई सबूत ​नहीं मिले जिससे कि सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस ठहराया जा सके। सवाल उठता है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाएगा तो उसके साथ होगा क्या।

यूपी ATS ने सीमा, सचिन मीणा और उसके पिता कई—कई घंटे तक पूछताछ की है। भारत में अवैध रूप से घुसपैठ को लेकर इंटेलिजेंस ने इनपुट दिए थे। अब सीमा को पाकिस्तान भेजा गया तो उसके साथ क्या होगा? पाकिस्तान से सीमा हैदर के नाम से धमकियां मिल चुकी हैं। सीमा ने खुद पाकिस्तान जाने पर हत्या की आशंका जताई है।

सीमा हैदर ने की मोदी और योगी से अपील

सीमा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से यूपी में रहने की अपील की है। सीमा अपने प्यार के लिए भारत आने की बात कहती हैं। उसने बताया कि उसको वीजा नहीं मिलने पर दूसरा रास्ता अपनाना पड़ा। सीमा हैदर और सचिन मीणा पबजी गेम खेलते समय नजदीक आए थे। इसके दोनों में बातचीत हुई और मामला प्रेम कहानी तक पहुंच गया। दोनों एक दूसरे से नेपाल के होटल में मिले।

सऊदी में रह रहे गुलाम हैदर ने वीडियो जारी कर की अपील

सऊदी अरब में रह रहा सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने वीडियो जारी कर अपील की कि सीमा और उसके बच्चों को मोदी सरकार वापस पाकिस्तान भेज दे। जबकि सीमा ने कहा कि गुलाम हैदर तीन साल पहले सऊदी गया था। उसके बाद से वो वापस पाकिस्तान नहीं आया है। सीमा का कहना है कि उसका और उसके पहले पति गुलाम का तलाक हो चुका है।

Exit mobile version