भारत में तेज़ी से बढ़ रहा है ई-रिटेल बाजार

फीचर्डभारत में तेज़ी से बढ़ रहा है ई-रिटेल बाजार

Date:

ई-रिटेल की मार्केट में बड़ी तेज़ी से बढ़ती जा रही है, ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2028 तक देश में ई-खुदरा बाजार साल 2028 तक 160 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आंकड़े को पार कर सकता है। यह जानकारी बेन एंड कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर तैयार की गई एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में ई-रिटेल बाजार करीब 57-60 अरब डॉलर के हो जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक ई-रिटेल मार्केट में साल 2020 के बाद से लगभग 8-12 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हर साल हुई है। ऐसा अनुमान है कि 2028 तक ई-रिटेल मार्केट मेंलगभग 24 करोड़ का सालाना खरीदार बेस होगा। बेन एंड कंपनी के पार्टनर अर्पण सेठ के मुताबिक बेहतर लॉजिस्टिक, किफायती डेटा, फिनटेक बुनियादी ढांचा और मजबूत डिजिटल उपभोक्ता इको सिस्टम के चलते भारत के ई-रिटेल इंडस्ट्री का लॉन्ग टर्म के लिए बेस बहुत मजबूत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में साल 2028 तक ई-रिटेल बाजार 23-25 प्रतिशत की विकास दर के साथ 160 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां भारत में लगातार अपने निवेश बढ़ा रही हैं। बिजनेस की जबरदस्त संभावनाओं को देखते हुए अमेजॉन, फ्लिपकार्ट के साथ ही रिलायंस रिटेल जैसे बड़े ऑनलाइन कारोबार के प्लेयर आने वाले समय के लिए बड़ी तैयारी कर रही हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल के शुरू में Amazon ने 2030 तक बाजार के लिए अतिरिक्त 15 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करने की बात की, इस निवेश के बाद भारत में अमेज़ॉन का कुल निवेश 26 बिलियन डॉलर हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related