Site icon Buziness Bytes Hindi

बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती: पीएम मोदी

modi

प्रधानमंत्री मोदी पिछले पांच सालों से पश्चिम बंगाल में पूरा ज़ोर लगाए हुए हैं, पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जितना आक्रामक चुनाव प्रचार पश्चिम बंगाल में किया था, उतना कहीं और नहीं किया था, इस बार भी पश्चिम बंगाल में उनके दौरे लगातार काफी दिनों से जारी हैं. आज भी प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में चार चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं. Barrackpur में आज पहली चुनावी सभा में उनके निशाने पर मुख्य रूप से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC रही, साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी जमकर घेरा। चुनावी सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बनाकर पेश किया। CAA कानून तो पीड़ितों को नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनती। लेकिन कांग्रेस-TMC जैसे दलों ने इसे भी अपने झूठ के रंग से रंग दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC-कांग्रेस के इंडी अलांयस ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के आगे घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि TMC के MLA ने कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में टीएमसी सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक खोज हुआ करती थीं, आज टीएमसी के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है। एक समय था, जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था, लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैंं। बंगाल की ये धरती, बैरकपुर की ये धरती इतिहास रचने वाली धरती है, आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन टीएमसी ने इसका क्या हाल बना दिया है। एक समय था, जब बंगाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बड़ा योगदान देता था, आज टीएमसी ने इसे घोटाले का गढ़ बना दिया है।

Exit mobile version