प्रधानमंत्री ने बताया, 400 पार जाना क्यों है ज़रूरी

नेशनलप्रधानमंत्री ने बताया, 400 पार जाना क्यों है ज़रूरी

Date:

सागर, मध्य प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हें ST-SC-OBC के आरक्षण की रक्षा करनी है, इसलिए 400 पार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी को OBC वर्ग का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि उसने OBC से उनका हक छीन लिया है।

पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास तब होता है जब सही विजन के साथ सही नीतियां हों, यही वजह है कि मध्य प्रदेश में विकास तभी आया जब कांग्रेस सत्ता से गई और भाजपा आई। कांग्रेस काल में मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य की थी वहीँ आज मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों को मोदी की ये गारंटी कि अगले पांच वर्ष तक आपको राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुसलमानों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल ​दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह आपसे आपकी संपत्ति छीन लेगी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related