Site icon Buziness Bytes Hindi

ठण्डा खाना, दूर मैदान, टीम इंडिया ने प्रैक्टिस से किया इंकार

T20 World Cup 2022

T20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में पडोसी पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज़ में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला नेदरलैंड्स से खेलना है. यह मुकाबला सिडनी में खेला जायेगा, दोनों ही टीमें वहां मौजूद हैं लेकिन इस बीच टीम इंडिया ने खाने और प्रैक्टिस वेन्यू को लेकर शिकायत की है, दरअसल टीम इंडिया को प्रैक्टिस मैदान पर जो खाना दिया गया उसमें सिर्फ सैंडविच ही था और वह भी ठंडा, इसके अलावा प्रैक्टिस के लिए दिया गया मैदान होटल से 42 किलोमीटर दूर था, खिलाडियों ने इतनी दूर प्रैक्टिस वेन्यू रखे जाने पर भी ऐतराज़ जताया।

दरअसल प्रैक्टिस वेन्यू इतनी दूर होने की वजह से टीम ने बुधवार का प्रैक्टिस सेशन ही रद्द कर दिया और होटल में आराम करना बेहतर समझा, इससे पहले मंगलवार को टीम ने प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया लेकिन प्रैक्टिस के बाद खिलाडियों को जो खाना परोसा गया वो बिलकुल ठंडा था जिसकी वजह से खिलाडियों ने खाना खाया ही नहीं और फलाहार से काम चलाया। हालाँकि टीम मैनेजमेंट ने इस मामले पर अपनी सफाई में कहा कि टीम इंडिया ने खाने को या प्रैक्टिस को लेकर कोई बॉयकॉट नहीं किया है. खाना ठंडा था इसलिए खिलाडियों ने होटल जाकर खाना खाना सही समझा।

टीम इंडिया की प्रैक्टिस वेन्यू और खाने को लेकर पैदा हुई नाराज़गी की बात ICC तक भी पहुँच चुकी है. ICC की तरफ इस पूरे मामले में कहा गया है कि उन्हें टीम इंडिया की तरफ से इस तरह कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. ICC ने कहा है कि खाने का मीनू पहले से ही तय है और यह सभी टीमों के लिए एक जैसा है और जहाँ तक प्रैक्टिस वेन्यू की बात है तो वह प्रोटोकॉल के तहत टीमों को एलाट किया जाता है, ICC की तरफ से कहा गया है कि अगर टीम इंडिया की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो उसपर गौर किया जायेगा.

Exit mobile version