Site icon Buziness Bytes Hindi

क्या धोनी भी टीम इंडिया में वापसी करेंगे?

msd

ऐसा लगता है कि आईपीएल का प्रदर्शन भारतीय टीम में इंट्री का द्वार है, जिसने भी अच्छा प्रदर्शन किया पूर्व खिलाड़ी उसे सीधा टीम में लेने की बात करने लगते हैं. नौजवान खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन पर इस तरह की बातें तो स्वीकार भी की जा सकती हैं लेकिन जब कोई ऐसा खिलाडी जो चार साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चूका हो और जिसने पिछले चार साल में सिर्फ आईपीएल ही खेला हो उसकी टीम इंडिया में वापसी की चर्चा होने लगे तो हैरानी होती है। आपने सही अंदाजा लगाया, बात यहाँ महेंद्र सिंह धोनी की हो रही है जो एक फिनिशर के तौर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, हालाँकि वो इतना नीचे खेलने आ रहे हैं कि उनके हिस्से में मात्र कुछ गेंदे ही आती है. इस आईपीएल में धोनी ने 6 पारियों में कुल 35 गेंदे खेली हैं और 91 रन बनाये हैं जिनमें आठ चौके और आठ ही छक्के शामिल हैं.

दरअसल धोनी के इस प्रदर्शन से पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वरुण ऐरोन बहुत प्रभावित हैं, उनका मांनना है कि धोनी को वापसी करनी चाहिए और टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। ऐरोन की इस बात का समर्थन इरफ़ान पठान ने किया और कहा कि अगर धोनी विश्व कप में खेलने की इच्छा दिखाते हैं तो इससे अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता, धोनी के इस फैसले से किसी को कोई भी ऐतराज़ भी नहीं होगा क्योंकि धोनी एक बल्लेबाज़ या विकेटकीपर के रूप में ही नहीं बल्कि टीम में उनकी भूमिका और भी बड़ी होती है.

विश्व कप के लिए टीम का एलान अगले हफ्ते होना संभव है, ऐसे में कयासों का दौर चल रहा है, अभी तक चर्चा इस बात की थी कि क्या विराट कोहली को मौका मिलेगा, या नए खिलाडियों में किसे जगह मिलेगी, रोहित शर्मा के साथ किस बल्लेबाज़ को पारी शुरुआत करने का मौका मिलेगा, विकेट कीपर के लिए एक लम्बी लाइन दावेदारों की है. चयनकर्ता किस पर दांव लगाएंगे, क्या के एल राहुल के साथ जायेंगे या फिर ऋषभ पंत की टीम में वापसी होगी। इन्हीं चर्चाओं के बीच अब धोनी के नाम की भी चर्चा होने लगी है.

Exit mobile version