पश्चिम बंगाल को कई हिस्सों में बांटने की मांग पर TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आज साफ़ शब्दों में कहा कि वह जान दे देंगी लेकिन पश्चिम बंगाल के टुकड़े नहीं होने देंगी। बता दे कि बीजेपी के राज्य नेतृत्व के कुछ नेताओं की ओर से पश्चिम बंगाल से अलग स्टेट बनाने की मांग की गयी थी।
Also Read : Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा
ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं के इस बयान पर कहा कि आप मेरे सीने पर बन्दूक रखकर मुझे डराने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन में पश्चिम बंगाल के टुकड़े हरगिज़ नहीं होने दूँगी और उसे एकजुट रखने के लिए हमेशा कोशिश करती रहूंगी। ममता ने कहा कि भाजपा 2024 के चुनाव को सामने रखकर एकबार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है , यह कभी उत्तर बंगाल की बात करते हैं तो कभी गोरखालैंड की। दरअसल इनका काम ही है लोगों को बांटना और राज करना।
Also read: RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार
ममता ने कहा कि मैं राज्य को विभाजन से बचाने से के लिए अपना अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हूं। TMC प्रमुख को दो दिन पहले कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख जीवन सिंह ने वीडियो मैसेज में ममता को चेतावनी देते हुए कामतापुर को अलग राज्य बनाने की मांग की थी, उनकी चेतावनी पर ममता ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं इस तरह की धमकियों से डरने वाली नहीं। राज्य के विभाजन की जो भी बात करेगा उसे सबसे पहले मेरा सामना करना होगा।

