Petrol-Diesel Price Today- आज मेरठ में इस भाव में मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य महानगरों का दाम

न्यूज़Petrol-Diesel Price Today- आज मेरठ में इस भाव में मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए...

Date:

मेरठ। आज सुबह तेल कंपनियों की तरफ से छह बजे पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव किया गया। तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में बदलाव का असर आज भी आम लोगों की जेब पर नहीं पड़ा। आज मेरठ में पेट्रोल अपने पुराने भाव 105:04 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा। जबकि डीजल का दाम भी ₹ 96.61 प्रति लीटर है। यानी डीजल की कीमत में भी किसी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है। आज शुक्रवार को पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बात अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल की करें तो सबसे पहले राजधानी नई दिल्ली की बारी आती है।

आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह से मुंबई में पेट्रोल कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल रेट 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 110.85 रुपये है वहीं डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर पर टिकी है। पिछले पिछले माह 6 अप्रैल के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। 

Also read: पेट्रोल की कीमत आज 98 रुपये के पार,डीजल के दाम भी आसमान पर

बता दें कि नवंबर 2021 से सरकार के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के चलते तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोका हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद तेल कंपनियों ने डीजल के थोक मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की थी। बता दें कि देश के ​अधिकांश महानगरों और शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार ही चल रही है। इस समय सबसे अधिक कीमत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related