दांतों में सड़न चॉकलेट, बिस्किट, केक या फिर पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक, खाने में ज़्यादा सफेद चीनी के ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल के कारण होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें ज़्यादा खाने से दांतों की सड़न शुरू हो जाती है | अगर आप भी दातों की सड़न से छुटकारा पाना चाहते है तो ये घरेलू नुस्खे जरूर अपनाए
दांतों की सड़न को हटाने के लिए एक ग्लास पानी में नमक मिला लें और उससे कुल्ला करें, ये काफी असरदार माना जाता है। खासतौर पर रात में सोने से पहले नमक के पानी का कुल्ला करने से दांतों की सड़न से छुटकारा मिल सकता है |
लौंग एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है , ये दांतों में दर्द, सड़न या दोनों ही मामलों में फायदेमंद साबित होती है। लौंग के तेल को दांतों पर लगाने से काफी रहत मिलती है |
Read also: टेस्ला पॉवर की डीलरमीट में सामने आया कम्पनी का विजन, नए उत्पाद जल्द मचाएंगे मार्केट में धूम
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ फाइबर भी मौजूद होता है, जो दांतों की सड़न को दूर करते है | आप दांतों की सड़न और दर्द को कम करने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

