Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol-Diesel Price Today: जानिए आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल...

Date:

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दीं। इन नई कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर नहीं पड़ा है। यानी आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। आज भी लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में राहत मिली है। मेरठ में पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर ही मिल रहा है। बता दें कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है। आज बुधवार को मेरठ में पेट्रोल डीजल के दाम स्‍थिर हैं। मेरठ में आज पेट्रोल का भाव 96.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं। बता दें कि गत मई महीने में सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 7.25 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसके बाद से अभी तक पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं। 

Read also: Kanwar Yatra 2022 Haridwar: कांवड़ मेले की व्यवस्था देखने आज हरिद्वार पहुंचेगे मुख्यमंत्री धामी,करेंगे कांवड़ियों का स्वागत

बता दें कि एक शहर में दाम में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली अंतर होता है। हालांकि  उत्‍तर प्रदेश में एक समान कर लागू होने के बाद भी  अलग-अलग शहर और जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में अंतर आता है। इतना ही नहीं एक शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में भी कीमत में अंतर हो सकता है। कीमत का यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में खर्च के अनुसार तय होता है। देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम की बात करें तो नई दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल का भाव 94.24 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल का दाम 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.04 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल का भाव 93.90 रुपये लीटर पर है। जयपुर में पेट्रोल    आज 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.72 रुपये लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related