Petrol Diesel Price: क्रूड आयल के बढ़े दामों के बीच आज शनिवार को ये है पेट्रोल डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol Diesel Price: क्रूड आयल के बढ़े दामों के बीच आज शनिवार...

Date:

मेरठ। इस समय अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल के दाम काफी बढ़ गए हैं। अंतराष्ट्रयी स्तर पर कच्चे तेल के दाम 117 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। लेकिन इसके बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत है। आज शनिवार को पेट्रोल डीजल के दाम में राहत है। आज भी देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीें की गई है। देश की तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे ट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की। जिसके अनुसार आज कच्चे तेल का दाम अंतराष्ट्रीय बाजार में 117 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया। इसके बावजूद तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के जारी किए गए नए रेट में किसी प्रकार का कोई इजाफा नहीं ​किया। इस समय अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 117 डॉलर प्रति बैरल पार हो गए है। इसके बावजूद भी मेरठ में आज शनिवार को पेट्रोल का दाम 96.21 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत आज 89.40 रुपये प्रति लीटर है। गत शुक्रवार को भी यही दाम थे।

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

बात राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम की करें तो आज यह 96.72 लीटर है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल इस समय पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। जहां पर पेट्रोल के दाम 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में 114.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि सबसे अधिक महंगा डीजल आंध्र प्रदेश में 100.30 रुपये प्रति लीटर है। 

Also read: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानिए आज शनिवार को क्या है कीमत

बता दें केंद्र सरकार ने गत शनिवार को देश के नागरिकों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में 9.5 रुपये और सात रुपये तक की कमी आई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...