Entertainment । अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सिंगर राहुल वैद्य वैसे तो कई फिल्मी खींचतान का शिकार होतें हैं। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में उनका ये बेबाक अंदाज कई मौकों पर साफ तौर पर देखा गया था।
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपने दिल की बात साफ तौर पर लोगों के सामने रखने में यकीन रखते हैं। इसी कारण राहुल का नेचर लोगों को काफी पसंद आता है। राहुल ने शो में एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को फिनाले में कड़ी टक्कर दी थी।
इस बार राहुल के चर्चा में आने की वजह उनका एक लेटेस्ट ट्वीट है। इस ट्वीट में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है कि लोग इसे उर्फी जावेद से जोड़ रहें हैं। राहुल ट्वीटर पर राहुल वैद्य ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मैंने आज इंस्टाग्राम पर एक फोटो देखा। मेरी पत्नी ने मुझे वो तस्वीर भेजी थी। और मेरी बात का ध्यान रखिएगा- आने वाले दिनों में लोग फैशन और ट्रेंड के नाम पर न्यूड तस्वीरें भी पोस्ट किया करेंगे।
इस समय सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य के इस ट्वीट के खूब चर्चे हो रहे हैं। इसपर एक शख्स ने लिखा है, ‘उर्फी जावेद तो मतलब कुछ भी कर सकती है।’ राहुल वैद्य ने ट्वीट में किसी का नाम ना लिया हो लेकिन लोगों के बीच उर्फी जावेद का नाम घूम रहा है।

